गोल्ड और सिल्वर मार्केट में आज यानी 30 जनवरी को गिरावट है। सुबह के कारोबार के दौरान प्रॉफिट बुकिंग के कारण MCX पर चांदी 67 हजार रुपए (17%) गिर गई। 1 किलो चांदी का भाव 3.32 लाख रुपए पर आ गया। हालांकि अभी इसमें थोड़ी रिकवरी है और ये 12% की गिरावट के साथ 3.51 लाख पर आ गई है।
MCX पर सोने में भी आज सुबह के कारोबार के दौरान 15 हजार रुपए (9%) की गिरावट थी। 10 ग्राम सोना 1.54 लाख रुपए पर आ गया था। वहीं सोना अब थोड़ा रिकवर हुआ है और ये 3% की गिरावट के साथ 1.64 लाख रुपए पर ट्रेड कर रहा है। सोने और चांदी के ETF में भी आज 23% तक की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं सर्राफा बाजार में चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 3,39,350 रुपए किलो पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया है।

MCX और सर्राफा बाजार में दाम अलग-अलग क्यों?
MCX : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां सोने-चांदी की ट्रेडिंग होती हैं। शेयर बाजार की तरह हर सेकंड बोलियां लगती हैं जिससे दाम लगातार ऊपर नीचे होते हैं।
सर्राफा: यह वह जगह है जहां आप फिजिकल सोना-चांदी खरीदते हैं। फिजिकल गोल्ड को लाने, ले जाने और स्टोर करने का खर्च इसमें जुड़ा होता है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
Gold Price Today In India
(सोना का भाव आज का) 30 January 2026 : सोने की कीमतों ने हाल के दिनों में नए-नए रिकॉर्ड बना दिये थे। लेकिन आज बड़ी गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)पर सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट आई। MCX फरवरी गोल्ड वायदा ट्रेड में आज 9%, यानी 15,000 रुपये गिरकर 154,157 रुपये पर आ गया। रिकॉर्ड ऊंचाई से पीली धातु अब 26,600 रुपये से अधिक या 14.7% गिर चुकी है। कल गुरुवार बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इससे पहले अमेरिकी स्पॉट सोने की कीमतें 5.7% गिरकर 5,104.6 डॉलर प्रति औंस हो गईं। यह 5,595 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। शुक्रवार को एशियाई ट्रेडिंग के दौरान स्पॉट गोल्ड 5,400 डॉलर पर पहुंच गया। यह कीमती मेटल 5.7% से अधिक गिर गया। यह एक दिन पहले गुरुवार को 5,594.82 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोने की कीमत घटकर 1,69,350 रुपये हो गई। कल 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक सोना 1,75,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जो दोपहर तक घटकर 1,68,475 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,65,795 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुरुवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं। साथ ही सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले नीचे अपने शहर के रेट देख सकते हैं। जैसे-जैसे कीमतें ऊपर-नीचे होंगी, हम आपको अपडेट कराते रहेंगे।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
कैरेट के हिसाब से सोने की शुद्धता सुबह के रेट दोपहर के रेट शाम के रेट
सोना 24 कैरेट 175340 रुपये प्रति 10 ग्राम 168475 रुपये प्रति 10 ग्राम 165795 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 174638 रुपये प्रति 10 ग्राम 167800 रुपये प्रति 10 ग्राम 165131 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 160611 रुपये प्रति 10 ग्राम 154323 रुपये प्रति 10 ग्राम 151868 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 131505 रुपये प्रति 10 ग्राम 126356 रुपये प्रति 10 ग्राम 124346 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 102574 रुपये प्रति 10 ग्राम 98558 रुपये प्रति 10 ग्राम 96990 रुपये प्रति 10 ग्राम





